फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली के जाने से कराह गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली गायब, लोग परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूजड़ू बिजलीघर के पीछे की कालोनी में महावीर चौक उपकेंद्र का तार टूटने से शहर और सटे ग्रामीण क्षेत्र के बडे़ हिस्से की बिजली कई घंटे गायब रही। जिससे गर्मी के मौसम में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

अरिहंत रोड इंडस्ट्रीयल एरिया में जयश्री धर्म कांटा के निकट बिल्डिंग निर्माण कर रहे एक परिवार के द्वारा तारों को पीछे हटाने के दौरान तार टूट गए। सुबह पौने छह बजे तार टूटकर गिरने से पूरे इलाके की बिजली गायब हो गई। तार महावीर चौक उपकेंद्र का होने के कारण इससे जुडे़ शहर के समस्त हिस्से, सूजडू और खालापार की लाइट गायब हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के अधिकारियों ने टीम को लगाकर लाइन को ठीक कराया। दिन में साढ़े दस बजे जाकर बिजली आई। दिन में लगातार बिजली के भागते रहने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि अचानक बिजली का भार बढ़ गया है। इससे कुछ परेशानी जरूर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें