फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंगर पट्टी में 18 घरों में छापे में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंगर पट्टी में 18 घरों में छापा, बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सघन विद्युत चेकिंग अभियान में विद्युत निगम की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह चार बजे छापा मारकर 18 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सूजडू के कुंगर पट्टी क्षेत्र में विद्युत चेकिंग का अभियान अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी, राजेश कुमार के नेतृत्व में 66 बिजलीघर व अन्य लाइन स्टाफ के साथ चलाया गया। इस अभियान में 18 लोगों को अपने घरों में सीधे बिजली चोरी करते पकड़ा गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल वीके मिश्रा के निर्देशानुसार विद्युत चोरी रोको अभियान शुरू हुआ। मिश्रा ने कहा कि यह चेकिंग इसी तरह जारी रहेगी, यह चेकिंग देर रात, सुबह जल्दी व दिन के समय में भी की जाएगी। किसी भी कीमत पर बिजली चोरो को बक्शा नहीं जाएगा। सूचना मिली है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली चोरी हो रही है। ऐसे सभी क्षेत्रों को चिह्नित कर छापे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें