फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के प्रति युवाओं को बनाएं जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के प्रति युवाओं को बनाएं जिम्मेदार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खरी-खरी विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित पहेली प्रतियोगिता में लकी ड्रा के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को देश और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रतियोगिता में सरिता वर्मा को समयबद्धता पुरस्कार, सचिन धमात को मैं भी हूं अनुशासित पुरस्कार, ब्रजपाल सैनी, प्रबुद्ध भारद्वाज, अग्रज कौशिक, अनुज शर्मा एडवोकेट को विद्वान बीरबल, रविश कुमार सिंघल, धर्म सिंह कपासिया, रवि शर्मा को बीरबल महान पुरस्कार दिया गया। पारुल कौशिक एडवोकेट को प्रतियोगिता का मेधा पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मंच के संयोजक विकास वर्मा ने कहा कि युवाओं, समाजसेवियों और राजनेताओं में जब तक वैचारिक क्रांति लाकर उन्हें स्वावलंबी, निडर और निर्भीक नहीं बनाया जाएगा, तब तक समाज और देेश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमें बेबाक होकर अपनी बात कहनी चाहिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार एवं संजय अग्रवाल ने मंच के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर ब्रजपाल त्यागी एडवोकेट, डीजीसी सिविल गौरव गोयल, कृपाल सिंह सैनी, अमरीश गोयल, राजीव शर्मा एडवोकेट, मनमोहन शर्मा एडवोकेट रुद्रेश फौजी, गोपाल माहेश्वरी, ठाकुर भूपेंद्र एडवोकेट, दीपक अग्रवाल, मनमोहन वर्मा, अनूप राठी आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव गोस्वामी एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें