फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यागी समाज के लोगों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यागी समाज के लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के ध्रुव त्यागी हत्याकांड के विरोध में त्यागी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा, जिसमें हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत चार मांग की गई।
विज्ञापन

दिल्ली में हुए धु्व्र त्यागी हत्याकांड को लेकर त्यागी समाज के आक्रोश है। शनिवार को त्यागी समाज के लोगों ने कचहरी पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र को राज्यपाल के नाम चार मांगो का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धु्व्र त्यागी के हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलवाने, मृतक के एक परिजन को सरकारी नौकरी दिलवाने, पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद और परिजनों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कर बच्चों की पढ़ाई का खर्च दिल्ली सरकार उठाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, इंजीनियर राजू त्यागी, हरेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी पीके, दुष्यंत त्यागी, अनिल त्यागी, विपुल त्यागी, पंकज त्यागी, आदेश त्यागी ठेकेदार, विनेश त्यागी, उमेश त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें