प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी ने टक्कर मारी
खतौली। लोकसभा के एक प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार चालक ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की। चुनाव आयोग ने डीएम व एसएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जीटी रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रत्याशी की चुनाव प्रचार की गाड़ी ने अचानक नगर निवासी शाकेब की कार में टक्कर मार दी। जिसको लेकर शाकेब और चालक के बीच विवाद हो गया। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शाकेब ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की। चुनाव आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने भी एसएसपी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।