जानसठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में जिला प्रभारी सरदार जसवीर सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव को लेकर मंथन किया। बृहस्पतिवार को निरीक्षण भवन में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कहा कि देश व प्रदेश में जितना विकास भाजपा सरकार द्वारा कराए गए हैं, इससे पहले कभी नहीं हुए। कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचने का आहवान किया। इस दौरान नगर कार्यकारिणी घोषित कर कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक, नगर अध्यक्ष चौधरी उस्मान, खलील अंसारी, अब्दुल कादिर, राव, महेश चंद शर्मा, सोनू लाला, अनिल कुमार सिंघल, मोहम्मद सलमान, गुफरान, आस मोहम्मद, मुस्तकीम अंसारी, कादिर राव, एजाज, असगर जैदी आदि उपस्थित रहे।
भाकियू नेता के पिता का निधन
जानसठ। भाकियू के पूर्व नगर अध्यक्ष रेशू गोयल के पिता 67 वर्षीय राम अवतार गोयल का बुधवार की रात निधन हो गया। अंतिम शव यात्रा में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।