फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में कर्मचारियों का बेमियादी धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ठेकेदारी प्रथा बंद करने और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत पूरा वेतन दिए जाने की मांग को लेकर मोरना मिल में संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बेमियादी धरना दिया।
विज्ञापन

दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित सहरावत के नेतृत्व मेें संविदा कर्मी शैंकी, उधम सिंह, मोनू, सागर, अंकित, प्रदीप, दीपक, सतेंद्र, प्रवीण, प्रदीप, रविंद्र, सौरभ, विनोद, शेरु, अभिषेक, संदीप, इरशाद, पुनीत, अमित आदि कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा को तुरंत बंद करने आदि की मांग को लेकर धरना शुरू किया। बताया कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत पूरे पैसे नहीं मिल रहे हैं। चिकित्सा प्रबंध, आई कार्ड नहीं दिया गया है। प्रत्येक वर्ष का अनुभव पत्र जारी होना चाहिए। धरना की सूचना मिलने पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की। सीओ ने जिलाधिकारी को अवगत कराकर मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक बेमियादी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें