मुजफ्फरनगर। कई दिन से आ रहे कोहरे के बाद बुधवार को बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। सवेरे से ही बादल छाए हुए थे। करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। घने बादलों को देखकर लोग अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी बंद हो गई और धूप निकल गई। फिर शाम तक कभी धूप तो कभी बादल छाने का क्रम चलता रहा। नजदीकी जनपदों में बारिश तथा ओलावृष्टि होने का असर जिले में नजर आया। शाम को ठंडक बढ़ गई। जिले का न्यूनतम तापमान 8.6 तथा अधिकतम 22.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि आर्द्रता 90 प्रतिशत रही।