फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने किया चार साहिबजादों की शहादत का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के बलिदान को किया नमन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में गुरु गोविंद सिंह महाराज की कुर्बानी और उनके परिवार के बलिदान को याद किया गया। माता गुजरकौर और चार साहिबजादों का नमन किया गया।
विज्ञापन

संस्था चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सुरेंद्र कुमार सिंधी, विधायक कपिल देव अग्रवाल, सरदार सुखदर्शन बेदी ने देश और धर्म के लिए बलिदान हुए गुरु गोविंद सिंह महाराज और उनके पुत्रों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जौरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह के बलिदान की जानकारी दी। छात्रों ने चारों साहिबजादों की शहादत का मंचन किया। छात्रा दिलशीन, जसलीन ने सिख पंथ के इतिहास और गुरु गोविंद सिंह एवं उनके परिवार की शहादत के बारे में बताया। अध्यापिकाओं ने गुरुवाणी व भजन प्रस्तुत किया। अध्यापिका गुरविन्दर कोर व अरविन्दर कौर ने भी बलिदान के बारे में बताया। छात्रा-छात्राओं ने प्रेरक प्रसंग सुनाए। चित्रों के माध्यम से चमकौर की गढ़ी की जंग और सरहिन्द में दो साहिबजादों को जिंदा दीवार में चिनवाने के जुल्म को प्रस्तुत कर उनकी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरेंद्र कुमार सिंधी ने आभार व्यक्त किया। प्रिंसिपल मोनिका गर्ग, मधु गोयल, नीता सिंघल, स्कूल डायरेक्टर जीबी पांडे, डॉ मृणालिनी अनंत, अमरजीत सिंह सिडाना, वजीर सिंह ग्रोवर, देवेन्द्र सिंह नागपाल, गुरुचरण सिंह कोहली, वीरेन्द्र सिंह सेखो, त्रिलोचन सिंह गंभीर, चरणजीत सिंह कोहली, सुरेंद्र सिंह गंभीर, डॉ अविनाश रमानी, अजय अग्रवाल, सभासद सुनील शर्मा, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें