फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत 7030 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में 7030 मामलों का निस्तारण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में लगी लोक अदालत में 7030 मामलों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश संजय पचौरी के निर्देशन में विभिन्न न्यायालयों में वादों का निस्तारणा हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विपिन कुमार ने बताया कि जिला न्यायालय में 2425 वाद निस्तारित हुए। इसमें 4 लाख 85 हजार 985 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। मोटर दुर्घटना के 30 वाद निस्तारित हुए। पक्षकारों को 94 लाख 89 हजार का प्रतिकर दिलाया गया। कुटुंब न्यायालय में 90 वादों में से 11 जोड़ों में समझौता कराकर साथ भेजा गया। जिलाधिकारी, एसडीएम और तहसील स्तर के न्यायालयों में कुल 4323 मुकदमें निस्तारित किए गए। विभिन्न बैंकों ने 281 बैंक ऋण के मामलों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर तीन करोड़ 33 हजार 575 दिलाए।
विज्ञापन

दस सितंबर के बंद को लेकर कांग्रेस की बैठक
मुजफ्फरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में दस सितंबर को पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में होने वाले बंद को लेकर चर्चा की गई। कमला नेहरू वाटिका में हुई बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम आदमी प्रभावित है। कांग्रेस के भारत बंद को लेकर प्लान तैयार किया गया। दस सितंबर को बंद में सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। संचालन सतीश गर्ग ने किया। अकील राना, मोहसीन, बीबी गर्ग, सतीश शर्मा, महफूज राना, मुकेश शर्मा, उमादत्त शर्मा, राकेश पुंडीर, विनोद धीमान, आनंद अग्रवाल, काजी मंसूर, शहराज त्यागी, नवीन गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन

जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद संकल्प ने जल संरक्षण और पर्यावरण पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृति माह में होने वाले इस कार्यक्रम में 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। विष्णु स्वरुप अग्रवाल, गीता गुप्ता, संजीव कुमार, आदेश, कुलदीप, अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें