प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिता के विजेता घोषित
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में प्रांतीय बौद्धिक प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति, वैदिक गणित और विज्ञान में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाए।
केशवपुरी स्थित कॉलेज के सभागार में शिशु शिक्षा समिति के निर्देशन में प्रादेशिक ज्ञान-विज्ञान मेला के परिणामों की घोषणा की गई। संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में बिजनौर के अफजल गढ़ के विद्यालय से वैभव बंसल, अफसानूर, संस्कारिता राजपूत को प्रथम स्थान मिला। गढ़मुक्तेश्वर को दूसरा तथा मेरठ रामलीला मैदान संस्था को तीसरा स्थान मिला। वैदिक गणित प्रश्नमंच में नोएडा पहले, धामपुर दूसरे और जहांगीराबाद के बच्चे तीसरे स्थान पर रहे। गीत में शामली की शालिनी प्रथम, अफजलगढ़ के अभिनंदन द्वितीय और जहांगीराबाद की चारु शर्मा तृतीय रही। भाषण में डिबाई के दीपांशु को पहला, शास्त्रीनगर मेरठ को दूसरा, साहिबाबाद की संप्रति एवं केशवपुरी के देवांश को तीसरा स्थान मिला। अंताक्षरी में धामपुर को पहला, शामली को दूसरा तथा बिलारी को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रयोग प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर मेरठ, नोएडा, सहारनपुर पहले तीन स्थान पर रहे। पत्र वाचन में साहिबाबाद के मयंक गोस्वामी, सहारनपुर के अनुरत एवं अनमोल को श्रेष्ठ चुना गया। निर्णायक मंडल में स्वाति शर्मा, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानचंद सिंघल, अजय टंडन, डॉ मुकेश त्यागी, ललित माहेश्वरी, निलिमा शर्मा, हर्ष वर्धन, प्रहलाद सिंह, जनार्दन स्वरुप, कुसुमलता, संजय अग्रवाल शामिल रहे।
विजेताओं को अतिथियों ने किया पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एमको बैंक के निदेशक दीप कुमार गर्ग, विद्या भारती के संगठन मंत्री तपन कुमार, योगेंद्र कांबोज, समिति मंत्री डॉ सुबोध शर्मा, रविंद्र गौड, डॉ विजय टंडन ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्रबुद्धे ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संसपाल ने विजेताओं के नाम घोषित किए। नेत्रपाल, श्यामलाल बंसल, वेदप्रकाश सिंघल, शिवकुमार, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, योग संस्थान के जिलाध्यक्ष पवन बालियान आदि रहे। संचालन भोपाल ने किया।