कुश्ती प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर।
चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26 कुश्ती प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने स्टेडियम को विधायक निधि से कुश्ती का मेट देने की घोषणा की।
राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक विजेता अदिति, हर्षिता, अलका, दीपाली, पार्थ, अंकुर राठी, मोहित, पृथ्वी, सुहैल, गौरव, मनस्वी, अदित्य, आर्यन, अक्षय, हरेंद्र आदि पहलवानों को सम्मानित किया गया। समारोह में एमएलए कपिलदेव ने कहा कि एशियाड में कुश्ती में भारत को दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक मिला है। कुश्ती में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जाए। जिला स्तर पर कुश्ती की प्रतियोगिताएं मेट पर कराई जाए। अध्यक्षता ब्लक प्रमुख अमित चौधरी एवं संचालन कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह ने किया। निकाश, कालू खलीफा, हाजी तस्लीम, नदीम, सुनील, राजेश कौशिक मौजूद रहे।
खेलों के ट्रायल आज से
मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ से 30 सितंबर तक जिला स्तरीय ओपन महिला खेल के चयन ट्रायल होंगे। जिला क्रीडा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि हैंडबाल, बास्केट बाल के ट्रायल रविवार को प्रात: 11 बजे होंगे। कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो, वालीवाल का चयन दस सितंबर को, तैराकी एवं टीटी का 19 सितंबर, हॉकी एवं टेनिस का 21 सितंबर को तथा एथलेटिक्स एवं बेडमिंटन का ट्रायल तीस सितंबर को लिया जाएगा।