फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेताओं की बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह का कस्बे में जनसंवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं व पूर्व विधायकों ने विचार विमर्श कर रणनीति बनाई। इस मौके पर आयोजित बैठक में सभी वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर निशाना बनाया।
विज्ञापन

रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह का आठ सितंबर को बुढ़ाना में कार्यक्रम प्रस्तावित है। रोलाद अध्यक्ष कस्बे के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में क्षेत्र की जनता से रूबरू होंगे। अपने जनसंवाद कार्यक्रम में वे अपनी तथा जनता की समस्याओं का आदान प्रदान करेंगे। किसानों के बिजली के बिल सहित गन्ने के बकाया भुगतान की समस्या को लेकर रालोद के महासचिव जयंत चौधरी ने अभियान चलाया था। अपने सभी कार्यक्रमों में भीड़ को देखकर जयंत चौधरी अपने कार्यक्रम में सफल हुए। लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह बुढ़ाना विधानसभा के जाट व मुसलमानों के दिलों का दर्द जानने के लिए जनसंवाद करेंगे। निरीक्षण विभाग में आयोजित रालोद नेताओं की बैठक में सभी वक्ताओं ने गरीबों व किसानों दर्द का दुखड़ा रोया। वक्ताओं ने कहा कि इस सरकार से गरीबों तथा किसानों का मोह भंग हो चुका है। इसी कारण गरीब, मजदूर व किसान एक साथ जुड़ने लगा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजपाल बालियान, संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, जिला प्रभारी सुरेश मलिक, बाल किशोर त्यागी, सरवर खान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुरेंद्र सहरावत, सत्यपाल सहरावत, मुकेश मलिक व थामसिंह फुगाना आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें