फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल के गोडिया मठ में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान शिव, राधा कृष्ण आदि की सुंदर झांकियों के बीच ऊंट पर ध्वजवाहक ग्रामीणों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा। साधु संतों ने रथयात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए पूजा अर्चना की। वहीं, गांवों में रथ यात्रा को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल मंजीरों के ताल पर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। शाम को यात्रा शुक्रताल में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

नगर में रथयात्रा का स्वागत शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने पुष्प वर्षा कर की। हनुमान धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने पूजा अर्चना कर किया। यात्रा के आयोजन में अमित राठी, महक सिंह प्रधान व ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने मुख्य यज्ञमान की भूमिका निभाई। रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि खाद्य उपायुक्त सहारनपुर मंडल मदन यादव ने दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। ब्रिजेश कुमार, एसडीएम विजय कुमार, सीओ राम मोहन शर्मा, कुंवर देवराज पंवार, विकास पंवार, डॉ. एससी गुप्ता, मुकेश अरोरा, दीपक गोयल, सुबोध जैन, नीरज शर्मा, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज बालियान आदि ने भाग लेकर दंडी स्वामी भक्ति भूषण महाराज से आशीर्वाद लिया। रथ यात्रा शुक्रताल से प्रारंभ होकर नगर से होते हुृए गांव बिहारगढ़, मोरना, दरियाबाद, भेड़ाहेड़ी, वजीराबाद, बहुपुरा, फिरोजपुर होते हुए देर शाम गोडिया मठ आश्रम के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। मुन्ना अग्रवाल, बबलू यादव, रजनीश यादव, शहजाद प्रधान, मास्टर पप्पू चौहान, संजीव यादव प्रधान, बिजेंद्र यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें