फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध के खिलाफ आवाज उठाने से बनेगा भयमुक्त माहौल: अनंत देव

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध के खिलाफ आवाज उठाने से बनेगा भयमुक्त माहौल: अनंत देव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि जनता के सहयोग से ही पुलिस का मनोबल बढ़ता है। अपराध के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठाने से ही समाज में भय मुक्त माहौल बना है।
विज्ञापन

अग्रवाल मार्केट में व्यापारियों द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गई। पुष्प गुच्छ भेंट करने के साथ माल्यार्पण किया गया। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि 15 माह के कार्यकाल में उन्हें कानून व्यवस्था बनाने में जनता का जो सहयोग मिला है, उसे भूलाया नहीं जा सकेगा। समाज अपराधियों के खिलाफ मुखर बने और आवाज उठाए। सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के लिए समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को आगे आना चाहिए। अध्यक्षता कुलदीप गोयल और संचालन जयवीर सिंह ने किया। अमित वत्स, राजेश जुनेजा, मक्खन, संजीव कुमार, पुनीत बालियान, रामकुमार, तेजवीर सिंह, प्रमोद कुमार, आलोक, राकेश, संजय, मुनव्वर हसन, संजय गुप्ता, मुकेश सिंघल, सतेंद्र सिंघल, डॉ धर्मेंद्र सिंह, ओमकार अहलावत, सरदार तरणजीत सिंह, बिजेंद्र राठी आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसएसपी को प्रतीक चिह्न एवं शॉल भेंट किया गया। इस मौके पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ मंडी योगेंद्र सिंह, एसएचओ सिविल लाइन डीके त्यागी, नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण सिंह, शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान आदि मौजूद रहे। श्रीराम कॉलेज के सभागार में कप्तान को विदाई दी गई। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ डीके त्यागी, प्रेरणा मित्तल आदि ने विचार रखे। उधर, एसएसपी ने शामली रोड स्थित नव निर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें