उपनिबंधक कार्यालय में महिला का हंगामा
बुढ़ाना। कुरालसी गांव की एक महिला ने उपनिबंधक कार्यालय में जमकर हंगामा किया। पति द्वारा जमीन का बैनामा करने से नाराज महिला ने पति के हाथों से दस्तावेज छिनकर फाड़ डाली। यूपी 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बमुश्किल समझाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुुरालसी निवासी नरेश कुमार ने अपनी करीब दो बीघा जमीन का बैनामा रामपाल की पत्नी कुसुम शर्मा के हक में किया है। बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय में विक्रेता नरेश कुमार तथा क्रेती कुसुम शर्मा मौजूद थीं। नरेश कुमार बैनामा संबंधी कुछ दस्तावेज अपने हाथों में लिए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी उपनिबंधक कार्यालय में पहुंच गई। वह जमीन बेचने के पक्ष में नहीं थीं। पति द्वारा जमीन बेचने से नाराज पत्नी ने उपनिबंधक कार्यालय में जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति के हाथों से दस्तावेज छिनकर फाड़ डाले। सब रजिस्ट्रार अनामिका सिंह की गैर मौजूदगी के कारण कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक नवीन कुमार ने यूपी 100 पर घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही कार्यालय में पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार महिला केे समझाकर हालात पर काबू पाया। क