फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी अभिषेक को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी अभिषेक को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 में प्रदेश में इंटरमीडिएट में छठा स्थान पाने वाले छात्र अभिषेक शास्त्री को सम्मानित किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेधावी विद्यार्थी को लखनऊ आमंत्रित कर 21 हजार रुपये का पारितोषिक दिया था।
विज्ञापन

न्यू एसडी कॉलेज मार्केट एसोसिएशन की ओर से मेधावी छात्र अभिषेक का अभिनंदन किया गया। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र ने बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सूबे में छठी पोजिशन हासिल की थी। अभिभावक अमरेश और सीमा शास्त्री को भी सम्मान दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मेहनत, लगन और संकल्प से ही कामयाबी मिलती है। मेधावी छात्र ने परिश्रम से बिना ट्यूशन के उपलब्धि हासिल की। अभिषेक ने बताया कि आईआईटी में प्रवेश का लक्ष्य है। इस मौके पर योगेश सिंघल, अनिल नामदेव, ब्रजमोहन, सत्यप्रकाश मित्तल, रमेश खुराना, सुखदर्शन बेदी, संयम मदान, मित्तरसेन अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें