फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल भूपेंद्र के निधन पर शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कर्नल भूपेंद्र कुमार सिंह के निधन पर जनपद जाट महासभा ने शोक व्यक्त किया है। शामली के कस्बा एलम के मूल निवासी सिंह बीते छह माह से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। नगर पालिका के पूर्व सदस्य गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस महावीर सिंह के बड़े पुत्र कर्नल भूपेंद्र का नोएडा में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र राजीव सिंह ने दी। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह, जाट महासभा अध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका, महावीर सिंह राठी, ज्ञानेंद्र वर्मा, आचार्य गुरुदत्त आर्य, उमादत्त शर्मा, चंद्रवीर सिंह, कुंवर देवराज पंवार, अकील अहमद, कर्नल ओमप्रकाश, सूबेदार रणधीर सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


होटल मालिक पर लूटपाट का आरोप
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार के कसबा लक्सर निवासी मुकेश कुमार पुत्र फूल सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आबकारी निवासी सोनू पर लूटपाट का आरोप लगाया है। आरोपी शेरपुर चौकी के पास होटल चलाता है। बीते चार साल से उसकी जान पहचान है। आरोप है कि आरोपी ने एक रात उसे कुछ सुंघा कर 55 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और चेक बुक समेत कई महत्वपूर्ण पत्रावली छीन ली और फरार हो गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें