फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी नगर पंचायत में लगे आईपी कैमरे के कंट्रोल रूम का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में लगाए गए आईपी कैमरों के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम का उद्घाटन सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और एडीएम प्रशासन ने हरीशचंद्र ने किया।
विज्ञापन

समारोह का संबोधित करते हुए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी की इस पहल की तारीफ की। कहा कि कस्बे में लगाए गए आईपी और सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से बहुत अच्छा काम है। इसके अलावा भी चेयरमैन द्वारा बिना भेदभाव के कस्बे में विकास कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित कराने और पुरकाजी को तहसील बनवाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र ने कहा कि पुरकाजी नगर पंचायत पूरे उत्तर प्रदेश में पहली नगर पंचायत है, जहां पर आईपी और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने नगर चेयरमैन द्वारा कस्बे के जूनियर हाईस्कूल को हाईस्कूल तक मान्यता दिलवाने की मांग पर कहा कि वह इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसके अलावा भी कस्बे के विकास में जहां पर उनके सहयोग की जरूरत होगी वहां पूरा सहयोग किया जाएगा। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि कस्बे में सभी मुख्य मार्गों सहित सूलीवाला बाग, भूराहेड़ी बाईपास, खेड़ा दरवाजा आदि जगहों पर 26 आईपी और आठ सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिसका वाईफाई सिस्टम नगर पंचायत द्वारा अपना तैयार कराया गया है, जिसका बिना इंटरनेट के कैमरों का सीधा प्रसारण कंट्रोल रूम में देखा जाएगा। कार्यक्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, सुखपाल बेदी, मदन लाल मित्तल, सोहनलाल गुप्ता, नूरहसन फरीदी, इरशाद फरीदी, मोहसीन अहमद, रियासत खलीफा, डा चांद, डा फैसल, नदीम कुरैशी, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें