कांग्रेसियों ने अमित शाह का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर असंवैधानिक तरीके से कर्नाटक में सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए अमित शाह का पुतला फूंका। बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के घटनाक्रम पर रोष प्रकट किया। बहुमत के बाद भी कांग्रेस गठबंधन को नहीं बुलाने को संविधान विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर शहीद चौक पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाया। इस अवसर पर नगराध्यक्ष सतीश गर्ग, प्रदेश सचिव सलीम मलिक, राहुल भारद्वाज, जुनेद रऊफ, मोहसिन, कुसुम शर्मा, शलभ कौशिक, दीपक कुमार, अकील राना, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
ललित मोहन शर्मा शिवसेना से निष्कासित
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के राज्य प्रमुख ने पार्टी के पूर्व जिला प्रमुख एवं वरिष्ठ पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा को निष्कासित कर दिया है। राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि मुजफ्फरनगर इकाई जनहित और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी आवाज उठा रही है। शिवसेना के नाम पर किसी की स्वार्थ सिद्धि अनुचित है। ललित मोहन शर्मा का अब पार्टी से कोई सरोकार नहीं है। इस मामले में पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया है।
वाराणसी की घटना पर दुख जताया
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी ने वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया है। आरोपी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की गई है। श्रद्धांजलि सभा में राजकुमार रहेजा, देवेंद्र चौहान, विश्वदीप गोयल, विपिन कुमार, संजय अग्रवाल, विपिन चौधरी, अनमोल वर्मा, सुमित छाबडा, अमित धीमान, नितिन जैन, आशुतोष अरोरा, मनसुख शर्मा आदि रहे।
अतिक्रमण अभियान अधूरा क्यों छोड़ा
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी सोमनाथ भाटिया ने डीएम राजीव शर्मा से सवाल किया है कि अतिक्रमण अभियान अधूरा क्यों छोड़ा गया है। दुकानदारों का करोड़ों का नुकसान करने के बाद भी अभियान को पूरा नहीं किया जा रहा है। मांग की कि हिंदी में बोर्ड लगने चाहिए और सभी शटर का रंग एक सा हो। पैदल के लिए फुटपाथ हो। सांकेतिक बोर्ड लगे और ठेले वालों के लिए लाइन खींच दें। नियमों का पालन न करने वालों को दंडित किया जाए।