फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गंगनहर में कूदने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को गंगनहर में कूदने से बचाया
विज्ञापन

खतौली। पारिवारिक कलह के चलते महिला दो बच्चों को साथ लेकर गंगनहर में आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची। महिला अपने साथ दोनों बच्चों को लेकर गंगनहर में उतरने लगी। इस दौरान मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने महिलाओं को बच्चों के साथ सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। महिला का पति दौराला मिल में गार्ड है।
विज्ञापन

मेरठ के थाना दौराला के गांव लोईया निवासी साजिदा पत्नी नाजिम रविवार को अपने 5 साल के पुत्र रिहान व तीन साल की पुत्री किशा को साथ लेकर गंगनहर पुल पर पहुंची। महिला अपने मासूम बच्चों के साथ गंगनहर पुल के पास इधर उधर घूम रही थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला अपने दोनों बच्चों के साथ गंगनहर में आत्महत्या करने के इरादे से पानी में नीचे उतरने लगी। सिपाहियों ने तुरंत महिला सहित दोनों बच्चों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। महिला ने पुलिस को सिर्फ इतना ही बताया कि वह पारिवारिक कलह से परेशानहाल है। पुलिस ने महिला के पति को सूचना दे दी है। पुलिस ने समझा बुझाकर महिला और बच्चों को उसके पति के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें