पुलिस पर हमले में 17 नामजद
शाहपुर। गांव तावली में पुलिस पर हमला और पथराव के मामले में सोमवार को कार्रवाई की गई है। शाहपुर पुलिस ने हमला करने के आरोप में 17 लोगों को नामजद करने के साथ 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की तैैयारी कर रही है।
थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल को गांव तावली में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। छापे के दौरान मौके से गोमांस बरामद हुआ था। इस मामले में गांव के ही मोटा , रईस , तौफीक , याकूब व दिलशाद पुत्र याकूब के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिए रविवार को पुलिस ने दबिश दी थी। इस पर उक्त लोग अपने साथियों के संग मिलकर पथराव किया। घटना में महिला पुलिसकर्मी स्वाति गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार को शाहपुर थाने पर मामले में पुलिस ने 17 लोगों को नामजद करने के साथ 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि सभी नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।