फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सददीकनगर में तीन माह की बच्ची की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह की बच्ची की बुखार से मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुखार से पीड़ित तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने से बच्ची की मौत हो गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की थी। शिकायत पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव निगम टीम के साथ पीड़ित के घर जांच पड़ताल करने पहुंचे। चिकित्सा प्रभारी ने बुखार से बच्ची की मौत होने की जानकारी लेकर इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। परिजनों ने टीम के पहुंचने से पूर्व बच्ची के शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया था।
विज्ञापन

मोहल्ला सद्दीनगर निवासी जरीफ की तीन माह की बच्ची अलीसा को शुक्रवार को एएनएम ने टीका लगाया था। आरोप है कि शुक्रवार शाम को ही अलीसा को बुखार हो गया। तेज बुखार से पीड़ित अलीसा को परिजन रात में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराने के लिए ले गए। देर रात को उपचार के दौरान अलीसा की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एएनएम द्वारा टीका लगाने से बच्ची को तेज बुखार होने से मौत होने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की। शिकायत पर शनिवार दोपहर को क्षेत्र की आशा जरीफ के घर पर पहुंची। आशा को पता चला कि बच्ची की मौत बुखार होने से हुई है। शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव निगम भी टीम को साथ लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिजन उस वक्त तक शव को सुपुर्द-ए खाक कर चुके थे। चिकित्सा प्रभारी ने परिजनों से बच्ची की मौत के बारे में पूछताछ की। परिजनों का आरोप था कि एएनएम के टीका लगाने से बच्ची को तेज बुखार हो गया था, जिससे बच्ची की मौत हो गई। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी ने बच्ची के शव को कब्र से निकलवा कर पीएम कराने की बात भी कही थी, जिस पर परिजनों ने शव को कब्र से निकलवाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद टीम लौट गई। चिकित्सा प्रभारी ने बच्ची के बुखार से मौत होने की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें