फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समा बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समा बांधा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खालापार में स्थित फ्लोरा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनस ने कलाम-ए-पाक से किया। बच्चों ने देशभक्ति और शिक्षा को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के मेधावी बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा दिलाना जरुरी है। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप, नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल ने विचार रखे। अमीर आजम खान, उमर एडवोकेट, मैनेजर हाजी जफरयाब खान, असद पाशा, युसुफ खान, इम्तियाज खान, विनय कुमार, निसार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था पर वाद-विवाद प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बजट 2018-19 विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारतीय अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखा गया। एमबीए के आयुषी तायल, मोना सैनी ने एग्रीकल्चर इन यूनियन बजट 2018, आस्था सिंघल ने मैक इन इंडिया, हर्षित ने लांग ट्रम गेन टैक्स, चयन गर्ग ने कार्पोरेट टैक्स, आदित्य ने इंपोर्टेंस ऑफ यूनियन बजट फॉर यूथ, उमा अरोरा ने एग्रीकल्चर सेक्टर और मानसी डिजिटाइलेशन पर प्रजेंटेशन दिया। प्राचार्य डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें