मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के लिए प्रदेश बार काउंसिल ने मुजफ्फरनगर के जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी यशपाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।
मुजफ्फरनगर जिला बार एसोसिएशन के कुछ अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल को शामली में तैनात चुनाव अधिकारी के मामले में शिकायत की थी। शिकायत के बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए हुए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस राजा राम यादव ने चुनाव को पारर्दिशता से कराने के लिए निर्णय में फेरबदल की। बता दे कि 23 और 24 मार्च को यशपाल सिंह ने मुजफ्फरनगर जनपद में कराए गए चुनाव कार्य में बरती गई पारदर्शिता और सूझबूझ चुनाव संपन्न कराए थे। इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश बार काउंसिल ने उन्हें 27 और 28 मार्च में शामली जनपद के कैराना में होने वाले चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी अधिकृत किया है। उनके साथ एडीजीसी संजय चौहान को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी बार काउंसिल के सचिव राम चंद्र मिश्रा ने डीएम शामली को भेज दी है।