बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कक्षा छह से आठवीं तक छात्र-छात्राओं की परीक्षा 20 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी। परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी।
जिले में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। कक्षा छह से कक्षा आठवीं तक परीक्षाएं दो पाली में क्रमश: साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तथा द्वितीय पाली में दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होंगी। 20 मार्च को कक्षा छह, सात और आठवीं का पहली पॉली में हिंदी और तथा द्वितीय पाली में चित्रकला एवं संबंधित कला का पेपर होगा। 22 मार्च को तीनों कक्षाओं का पहली पाली में गणित तथा दूसरी पाली में पुस्तक कला, गृहशिल्प, कृषि विज्ञान की परीक्षा होगी। 23 मार्च को प्रथम पाली में संस्कृत और उर्दू, द्वितीय पाली में सामाजिक विषय का पेपर लिया जाएगा। 24 मार्च को प्रथम पाली में विज्ञान तथा द्वितीय पाली में खेल एवं स्वास्थ्य की परीक्षा होग्री।
26 मार्च को प्रथम पाली में इंग्लिश द्वितीय पाली में पर्यावरणीय अध्ययन का पेपर होगा। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि वार्षिक परिषदीय परीक्षा के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनिल दत्त शर्मा के मुताबिक कक्षा छह, सात और आठवीं की पुस्तक कला एवं संबंधित कला, पर्यावरणीय अध्ययन, खेल एवं स्वास्थ्य की परीक्षा विद्यालय अपने स्तर से कराएंगे।
गेट परीक्षा में पाई 68वीं रैंक
फोटो...
मुजफ्फरनगर। शहर के मेधावी मानषु विश्नोई ने गेट परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल की है। सुमन विहार निवासी मानषु ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में मेरठ के काइट कालेज से बीटेक उत्तीर्ण किया है। उनके पिता हेमंत विश्नोई शहर के जैन इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता हैं। मानषु ने अपनी कामयाबी का श्रेय परिश्रम और लगन के साथ माता-पिता को भी दिया है।