फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की फसल जली, विद्युत कर्मी को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए प्रदर्शन किया
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव घटायन में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते एक किसान की एचटी लाइन से निकली चिंगारी से पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने विद्युत कर्मी को बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

गांव घटायन के किसान ओम प्रकाश पुत्र बलजीत के खेतों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तार नीचे को लटके हुए हैं। किसान ने इन तारों को खिंचवाने के लिए कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार की रात को अचानक तारों से निकली चिंगारी से किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित किसानों ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में खेत पर पहुंचे विद्युत कर्मी को बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विद्युत लाइन के तारों को सही नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ंप्रदर्शनकारियों में किसान राजेंद्र चौधरी, शिवकुमार, सुभाष, नरेंद्र सतेंद्र, गजेंद्र, संतरपाल, जयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें