फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभा को तराशें शिक्षक: अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में आयोजित दो दिवसीय उन्नयन शैक्षिक मेले में बेसिक शिक्षा परिषद के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट से विज्ञान की प्रतिभा प्रस्तुत की। सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि शिक्षक ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को तराशने का काम करें। परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के बच्चों में मेधा की कमी नहीं है।
मुख्य अतिथि सीडीओ अर्चना वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। सीडीओ ने सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं से नवाचार पर जोर देते हुए कहा कि हम आज शिक्षा को खेल से जोड़कर बेहतर परिणाम दे सकते हैं। बच्चों की प्रतिभा को समझे और उनको उसी के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं की प्रस्तुति देखकर उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। एक सच्चे शिक्षक का दायित्व निर्वाह करते हुए हमें इनकी प्रतिभा को तराशने का काम करना है। डायट प्राचार्य भीम सिंह ने मुख्य अतिथि सीडीओ अर्चना वर्मा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय उन्नयन शैक्षिक मेले के आयोजन के दौरान नवाचारों का प्रदर्शन, टीएलएम प्रदर्शनी, शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी, क्राफ्ट एवं कला प्रदर्शनी भी लगाई गई। इन प्रदर्शनी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को साबित किया। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में छात्र छात्राओं ने प्रेरक संदेश देते हुए अनेक प्रस्तुतियां दीं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रेरक संदेश को लेकर छात्राओं ने भावनात्मक कार्यक्रम प्रदर्शित किया। डायट की छात्राओं ने खूब लड़ी मर्दानी झांसी की रानी पर भव्य प्रस्तुति दी। कस्तूरबा गांधी विद्यालय बनत की छात्राओं की देशभक्ति भरी प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित किया। कस्तूरबा गांधी कांधला की छात्राओं ने बेटी बचाओ पर हरियाणवी गीत की मार्मिक प्रस्तुति दी। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने योग पर सुंदर प्रदर्शन किया। इस मेले में प्राथमिक विद्यालयों के अलावा बीआरसी, बीपीसी कॉलेज, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुर्वेदिक चिकित्सा, परिवहन, बाल पुष्टाहार, कृषि और फायर ब्रिगेड की ओर से भी विभागीय योजनाओं और कार्यों के संबंध में जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गयी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस गजल भारद्वाज, बीएसए चन्द्रकेश सिंह यादव, बीएए शामली चंद्रशेखर, डीएवी इंटर के प्राचार्य शिव कुमार यादव, स्वामी कल्याणदेव आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ डीके मौर्य, कैप्टन प्रवीन, मीरा शर्मा, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल, सुधीर कुमार, डॉ पंकज अग्रवाल, राजीव गुप्ता, सरोज तोमर, पंकज त्यागी, प्रेरणा मित्तल, बिन्नू पुंडीर आदि मौजूद रहे। निर्णायक मण्डल में डायट मेरठ से पूनम और डायट सहारनपुर से योगेंद्र मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से रू-ब-रू हुईं सीडीओ
मुजफ्फरनगर। मेले में शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न परिषदीय स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की सीडीओ ने एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की मेहनत को भी सराहा। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा लाठी चलाने का प्रदर्शन देखकर वह हतप्रभ रह गईं। उन्होंने कहा कि सभी लड़कियों को इस तरह का प्रशिक्षण मिलना चाहिए, जिससे वह आत्मरक्षा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें