मेले में पशुओं का इलाज
मोरना। पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेले का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने बीमार पशुओं का मुफ्त इलाज किया। मेले के दौरान वीरबेक एनीमल हेल्थ इंडिया कंपनी ने पशुओं की प्रतिरोधक दवाओं की जानकारी दी।
मोरना विकास खंड क्षेत्र के चिह्नित गांव बहुपुरा में आयोजित कैंप में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों से पशुधन को बढ़ावा देने तथा पशुओं को निरोगी रखने संबंधित मुख्य जानकारियों से अवगत कराया। वहीं, चिकित्सकों ने 450 से अधिक बीमार पशुओं की मुफ्त चिकित्सा की तथा पशुओं की गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालकों को जानकारी दी। इस मौके पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. प्रमोद कुमार उपरवाल रामराज, डॉ. डीबी सिंह जानसठ, पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. हेमेंद्र कुमार भोपा, डॉ. सुधीर दवास पैथोलाजिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी डा. यामीन, डा. विपिन कुमार, डा. सुभाष कुमार, डा. मीनाक्षी वर्मा, प्रेमचंद, पवन कुमार, अनिल फार्मेसिस्ट, विनोद राजकमल, प्रवीण, अमित राठी, अमित कुमार, विजय कुमार प्रधान, विष्णु कुमार, राजबीर, रमेशचंद्र वर्मा बालाजी धाम शुक्रताल आदि मौजूद रहे।