फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में हाइटेंशन करंट दौड़ा, 9 मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे में हाइटेंशन करंट दौड़ा, नौ मजदूर झुलसे
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव टोडा बिजलीघर से कल्याणपुर के लिए अलग लाइन खींचने के लिए खंभे गाड़ते समय लोहे का खंभा हाइटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे खंभे में करंट दौड़ गया। करंट से काम कर रहे नौ मजदूर बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

लाइन खींचने का ठेका रामपुर निवासी ठेकेदार मुजाहिद हुसैन ने ले रखा है। ठेकेदार मुजाहिद हुसैन के अंडर में खंभे गाड़ने का कार्य चल रहा है। शनिवार की शाम ठेकेदार के अंडर में रामपुर निवासी मजदूर नदीम, अनवर, राशिद, मोहम्मद हसन, सरताज, नूर हसन, आलिम, मुन्ना अली व वसीम आदि नौ लोग लोहे का खंभा गाड़ रहे थे। खंभा खड़ा करते समय लोहे का खंभा फिसलकर पास से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन से टच हो गया। खंभे में हाइटेंशन करंट दौड़ गया। जिससे काम कर रहे सभी नौ मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही टोडा के काफी ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीण झुलसे हुए मजदूरों को तुरंत अपनी निजी गाड़ियों और एंबुलेंस की सहायता से मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय ले गए। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दो मजदूरों अनवर व राशिद की गंभीर हालत है। फिलहाल अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। उधर, टोड़ा बिजलीघर के जेई दीपक कुमार ने बताया कि ये मजदूर बिजलीघर से बिना शट डाउन लिए ही खंभा गाड़ रहे थे,. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें