फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जैन मंडी स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में होली पर्व पर नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान का समापन विश्व शांति यज्ञ से किया गया। यह विधान 22 फरवरी से चल रहा था। धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित मुकेश शास्त्री के मार्गदर्शन में अशोक शास्त्री के सहयोग से संपन्न हुआ। विधान आमंत्रण का कार्य अनिल किराना ने किया। यज्ञनायक विनोद जैन सुषमा जैन बने। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य दीपक रीतिका को प्राप्त हुआ। विधान में कुबेर इंद्र बनने का परम सौभाग्य राजीव रूपाली को मिला। मुख्य कलश सिद्धार्थ जैन सपना जैन ने स्थापित कर विधान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बृहस्पतिवार की सुबह में पीत वस्त्रों में श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा अर्पित की। इसके पश्चात अष्ट द्रव्य से अर्घ्य समर्पित करके पूजन का कार्य किया गया। मंत्रों का उच्चारण संगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में पंडित अशोक शास्त्री ने बताया कि अष्टाहनिका में जिनेंद्र भगवान की आराधना करके कर्मों की निर्जरा शास्त्रों में वर्णित है। इस महापर्व में देवों द्वारा नंदीश्वर द्वीप में जाकर अखंड भक्ति की जाती है। हमें यहीं से वहां न जाने की स्थिति में प्रभु भक्ति में सराबोर होना है। सभा का संचालन डा. ज्योति जैन व आदिश जैन प्रवक्ता ने किया। विश्व शांति यज्ञ में सर्वत्र मंगल कामना की गई। इस अवसर पर हंस कुमार, प्रदीप, रवि, सुशील, संजय, अरुण, संजीव, आयुष, सुनील, पीयूष, सुभाष, मनीष, प्रवीण, सिद्धांत उमंग, नीलम, रेणु, बबीता, प्रियंका, रेखा, दर्शिता, सुनील ठेकेदार, राजीव लोहिया, निधी, रुची, राजेश, मंजू, ऋषभ, नवीन, नीरज जैन प्रवक्ता, पूनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें