खतौली। गन्ना समिति के नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमवीर सिंह ने कहा कि पहले क्षेत्र में गन्ने की सप्लाई मिल को कराई जाएगी। बाहरी गन्ना नहीं ले जाने दिया जाएगा।
सहकारी गन्ना समिति के सभागार में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि वह सदैव किसान हितों के लिए कार्य करते रहेंगे। किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। गांव भैंसी के प्रधान सुनील अहलावत ने कहा कि जिस किसान की पर्ची की डेट निकल जाएगी। इसके लिए गन्ना समिति में मिल का एक कर्मचारी बैठाया जाएगा, जो किसान की पर्ची पर डेट अंकित करेगा। घटतौली नहीं होने दी जाएगी। चेयरमैन तथा संचालक समय-समय पर गेट तथा सेंटर की चेकिंग कराएंगे। बोबिंदर सहरावत ने कहा कि किसानों का दो लाख कुंतल का इंडेंट पीछे चल रहा है। जिसे एक सप्ताह में पूरा कर किसानों को भरपूर मात्रा में इंडेंट भेजा जाएगा। जिससे किसान गेहूं की फसल को बिना किसी परेशानी के काट सके। इस दौरान वाइस चेयरमैन अनिल दूधली, संचालक रामनिवास, प्रशांत कुमार, इरशाद गुर्जर, ब्लाक प्रमुख पति गौतम सिंह, शराफत बेग, बोबी मीरापुर, पप्पू प्रधान, भोपाल सिंह, टीटू प्रधान, संतरपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।