फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी केश्वानंद महाराज का 71वां जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी केशवानंद महाराज का 71वां जन्मोत्सव मनाया
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल में हनुधाम मंदिर के स्वामी केशवानंद महाराज का 71वां जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें नगर के साधु, संतों और महात्माओं ने उनको गुलदस्ता भेंट किया। श्रद्धालुओं ने भाव आस्था के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान से दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए पूजा अर्चना कर तिलक किया। इस मौके पर सामूहिक सुंदर कांड पाठ कर विशाल भंडारे का प्रसाद का वितरण कर साधु व संतों को दान दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन

तीर्थ नगरी शुक्रताल स्थित प्रसिद्ध हनुमान धाम के अधिष्टता स्वामी केशवानंद महाराज के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नगर के शनि धाम मंदिर के स्वामी उत्तम गिरी महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी विनय स्वरूप महाराज, स्वामी आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी सूर्य प्रकाश महाराज, महामंडलेश्वर गोपालाचार्य महाराज, स्वामी गीतानंद तीर्थ आदि ने साधु व संतों ने पुष्पों का गुलदस्ता भेंट किया। पंडित परशुराम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दिनेश हल्दानी, राधे श्याम गुप्ता, प्रहलाद गोयल, संतलाल, कुंवर सेन गोयल, जगदीश सिंघल, जितेंद्र, विनोद शर्मा चेयरमैन, प्रधान सुशील, सुभाष, ज्योति वर्मा, शशि अग्रवाल, शारदा देवी आदि श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कलकत्ता, दिल्ली, महाराष्ट्र् राजस्थान, हरियाणा आदि के महानगरों से आए श्रद्धालुओं ने आयोजित सुंदर कांड पाठ में भाग लेकर आयोजित भंडारे के प्रसाद को साधु व संतों के बीच वितरित कर धर्म लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें