फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस कालोनियों को ओवरलोड का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
आज दस कॉलोनियों में बाधित रहेगी बिजली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत ओवरलोड से जूझ रहे बिजलीघर को राहत देने के लिए दस कॉलोनियों में मंगलवार को बिजली गुल रहेगी। डबल सर्किट बनाने के निए करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते करीब दस कॉलोनियों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। इसमें कलक्ट्रेट के साथ रेलवे और सरकुलर रोड भी शामिल हैं।
विज्ञापन

महावीर चौक पर बने 33/11 केवीए के बिजलीघर से दर्जनों कालोनियों जुड़ी हैं। इन कालोनियों में करीब दस हजार से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं। आबादी बढ़ने के साथ विद्युत लाइन पर ओवरलोड बढ़ गया। इसके चलते बिजली कभी भी ट्रिप कर जाती है। इस समस्या से जूझ रही कालोनियों में उपभोक्ता परेशान हैं। इस समस्या की जद में पुलिस लाइन के साथ कलक्ट्रेट और कचहरी भी शामिल हैं। गर्मी के दिनों में यह मुसीबत अधिक बढ़ेगी। इससे पहले ही विद्युत निगम ने लोगों को राहत और बिजलीघर को ओवरलोड से मुक्ति दिलाने का मसौदा तैयार कर लिया है। जड़ौदा-नरा के मुख्य बिजलीघर से महावीर चौक बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने के लिए 33 केवीए का डबल सर्किट डाला जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को खालापार, किदवईनगर, आवास-विकास, सरकुलर रोड, रेलवे रोड, कलक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन, साकेत कालोनी, दक्षिण सिविल लाइन (जाट कालोनी), पुरुषार्थ कालोनी, धर्मपुरी आदि में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इन कालोनियों के उपभोक्ताओं को सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि बिजलीघर को ओवरलोड से निजात दिलाने के लिए क्षमता बढ़ाने के साथ डबल सर्किट बनाया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें