फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में महिला की मौत, चार गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तीन बच्चों और पत्नी के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक से कुचले जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चारों सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया गया है। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बागपत जनपद के कस्बा दोघट का रहने वाला गुलजार (26) बुधवार को अपनी पत्नी सलमा (23) और तीन बेटियों बेटी फलक (5), इकरा (3) एवं तमन्ना (15 माह) के साथ बुढ़ाना निवासी साली फरजाना के घर आया था। बुधवार की शाम ही पांचों एक ही बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। साढे़ पांच बजे बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शाहडब्बर गांव के पास तेज गति से आए ट्रक ने गुलजार की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें पांचों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ट्रक के पहिये से कुचलने के कारण सलमा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घायल अवस्था में गुलजार और उसकी तीनों बेटियों को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सलमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। इसके साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें