फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक युग में दिनचर्या बिगड़ने बढ़ रही बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व मधुमेह दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक युग में दिनचर्या बिगडऩे से कई बीमारियां बढ़ रही है। समाज में लगातार डायबिटीज के मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या भी अधिक है। बीमारियों को दूर करने के लिए पैदल चलना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक स्तर पर बदलाव होता है। इससे पूर्व हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सुबह के समय शिव चौक से कंपनी बाग तक ग्लोबल डायबिटीज वॉक निकाल कर लोगों को जागरूक किया। दोपहर बाद श्रीराम कालेज में सेमिनार का शुभारंभ डीएम जीएस प्रियदर्शी और सीडीओ अंकित अग्रवाल, सीएमओ पीएस मिश्रा तथा डॉ एसके त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
युवाओं से आह्वान किया कि वो समाज में शुगर से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक करें। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने आधुनिक युग में बिगड़ती दिनचर्या और खानपान पर विस्तार से बताया। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि विश्व डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों की 2040 तक 13 मिलियन होगी। उन्होंने शुगर के खतरे और बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने जागरूकता वाले पोस्टर बनाए। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ एसके त्यागी, डॉ वीके सिंह, डॉ शरण सिंह, डॉ गीतांजली आदि मौजूद रहे। उधर, एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में भी विश्व मधुमेह दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ बीके मिश्रा ने मधुमेह के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ज्यादा प्यास लगना, चोट का जख्म देर में भरना, गला सूख जाना आदि इसके मुख्य लक्षण है। इससे बचाव के लिए सामान्य भोजन खाना चाहिए। डॉ एमएल गर्ग ने कहा कि व्यक्ति का 40 मिनट का व्यायाम जरुरी है। कार्यक्रम में डॉ पारेश कुमार, डॉ आरटीएस पुंडीर, मनोज झा, नवीन द्विवेदी, अभिषेक राय, डॉ विवेक गुप्ता, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
एनसीसी कैैडेट्स ने निकाली जागरुकता रैली
मुजफ्फरनगर। एनसीसी कैडेट्स ने विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। डीएवी इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में एनसीसी अधिकारी अजय पाल सिंह और जयवर्धन ने मधुमेह के खतरों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिदिन एक घंटा पैदल अवश्य चले और अवसाद से दूर रहे। कैडेट्स ने बैनर और तख्ती के साथ आर्य समाज रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक, कोर्ट रोड, मीनाक्षी चौक से जागरूकता रैली निकाली। राजीव गौतम, सत्यकाम तोमर, नरेश कुमार, अजय, अरुण कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें