फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%योगीजी, जरा इधर भी होकर चले जाते%

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं आए योगी, प्रतीक्षा करते रहे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्कल एक्सप्रेस के हादसे से हर कोई मर्माहत है। रेल दुर्घटना में 22 बेगुनाहों की जानें चली गईं। सैकड़ों यात्री अस्पतालों में कराह रहे हैं। सीएम की व्यस्तता कहें या संवेदनाओं की बेरुखी, पड़ोसी जिले सहारनपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ का खतौली में इंतजार होता रहा। सरकारी अमला भी चौकस था। सहारनपुर से उड़ा प्लेन खतौली के आसमान से गुजरकर दिल्ली में लैंड हो गया।
विज्ञापन

खतौली में 19 अगस्त की शाम पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। दुर्घटना में 22 यात्रियों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हो गए। ज्यादातर मृतक सोमवती अमावस्या के गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया था। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दिल्ली से खतौली पहुंचे थे। दुर्घटना में रेलवे की बड़ी चूक सामने आई है। देशभर में रेल यात्रियों की मौत पर दुख का माहौल है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्कल हादसे पर ट्विट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की थी। सूबे में योगी सरकार के आने के बाद यह सबसे बड़ा रेल हादसा है। 22 मृतकों में से छह उत्तर प्रदेश से हैं, जिनमें तीन मुजफ्फरनगर, दो सहारनपुर और एक आगरा की युवती है। सैकड़ों घायल अस्पतालों में कराह रहे हैं। दुर्घटना के बाद सीएम के खतौली में घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ही खतौली पहुंचे। हादसे से अगले दिन गोरखपुर पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ के फैसले पर सोशल मीडिया में कमेंट्स तेज हो गए। गऊशाला में योगी की तस्वीर देखकर लोगों ने ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखा ट्रेन हादसे में कितने घर उजड़ गए, सीएम साहब को इंसानों से ज्यादा गायों की चिंता है। सीएम हाउस में एक तबेला ही खुलवा लो। ट्विटर पर ऐसे ही तमाम कमेंट्स चलते रहे। हालांकि सीएम ने प्रमुख सचिव गृह समेत आला अफसरों से खतौली हादसे की फोन पर बराबर जानकारी ली, मगर उनके मुजफ्फरनगर नहीं होने पर तमाम तरह की चर्चाएं होती रहीं। हादसे के तीन दिन बाद पड़ोसी जिले सहारनपुर में सीएम का विस्तृत कार्यक्रम रहा। सरकारी अमले ने योगी के अचानक खतौली आने को लेकर तमाम तैयारी कर रखी थी। सहारनपुर के सरसावा से सीएम का प्लेन खतौली के आसमान से होते हुए दिल्ली के लिए उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें