फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा फहराकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा फहराकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

पुरकाजी। स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, मदरसों और निजी भवनों पर तिरंगा फहराकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड स्कूल में भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर विधायक प्रमोद उंटवाल, थाना प्रांगण में इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा, खंड विकास कार्यालय पर प्रमुख पति विनय त्यागी ने ध्वजारोहण किया। वहीं, न्यू स्टेपिंग स्कूल में अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, एसडी स्कूल में लाला जनेश्वर दास, गुड मार्निंग स्कूल में पं भानु शर्मा, प्राथमिक विद्यालय नं. 2 में प्रेमलता, मदरसा तालिमुल इस्लाम में शहरकाजी मुफ्ती तन्मीक अहमद, मदरसा फैज-ए-आम में मुफ्ती नबी अहमद सहित भारत भूषण खुल्लर, तारिक मुस्तफा, राजीव गर्ग आदि ने ध्वजा रोहण किया। उधर, देहात क्षेत्र में ग्राम भूराहेड़ी के प्राथमिक स्कूल में ग्राम प्रधान नवीन राठी, खालसा पब्लिक स्कूल शेरपुर में स्कूल प्रबंधक कांता सिंह, खालसा पब्लिक स्कूल बढ़ीवाला में देवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें