108 फीट लंबी अमरनाथ गुफा रही आकर्षक का केंद्र
जानसठ। नगर व क्षेत्र में जन्माष्टमी पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। कई मंदिरों में अमरनाथ गुफा तथा श्रीकृष्ण जी की सुंदर झांकी लगाई गई। श्रद्धालुओं के लिए 108 फीट लंबी अमरनाथ गुफा आकर्षण का केंद्र रही।
कस्बे के आदर्श कॉलोनी मंदिर व ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा भोलेनाथ की अमरनाथ गुफा का उद्घाटन किया गया। सीएचसी अस्पताल मंदिर में श्रीकृष्ण झांकी का उद्घाटन समाजसेवी प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। मंगल बाजार शिव मंदिर में झांकी का उद्घाटन सभासद विकास गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीन तंवर, पोपिइंदर सिंह, सचिन, शिवम, संदीप सैनी, सोनू, गौरव शर्मा, रतन राजपूत, आशू कंसल, आशुतोष कश्यप आदि का सहयोग रहा।