फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भगौड़े चालकों का नौकरी से पता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन भगौड़े चालकों का नौकरी से पत्ता साफ
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो से तीन भगौड़े चालकों का नौकरी से पत्ता साफ कर दिया गया। तीनों चालक संविदा पर तैनात थे, जो पिछले दो माह से गायब चल रहे हैं। इनके अलावा दस गैरहाजिर चालकों को नोटिस भेजकर कारण पूछा गया है। उधर, ईद को लेकर कई रूटों पर बसों की संख्या में बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने जून माह में संविदा चालकों का रिकार्ड खंगाला। गैर हाजिर चालकों की अलग से सूची तैयार की गई। अधिकांश दस से 15 दिन के बीच गैरहाजिर मिले हैं, जबकि पिछले दो माह से डिपो से दूर चल रहे चालक नितिन कुमार, मनीष कुमार और लोकेंद्र कुमार की संविदा समाप्त कर उनको नौकरी से निकाल दिया गया है। साथ ही दस चालकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। यह चालक भी एक माह से अधिक समय से अनुपस्थित है। एक सप्ताह के भीतर कारण बताओ जवाब नहीं मिलने पर इनकी भी संविदा समाप्त की जाएगी। उधर, दिल्ली के आईएसबीटी स्टेशन पर बड़े यात्रियों के दबाव की सूचना के बाद डिपो ने अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। हरिद्वार रूट से दस बसों को हटाकर दिल्ली से बिजनौर वाया कोटद्वार मार्ग पर लगाई गई है। यह व्यवस्था ईद पर्व को लेकर की गई है, जो तीन दिनों तक बनी रहेगी। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि डिपो नहीं आने वाले चालकों को नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि कई को नोटिस भेजे गए हैं। वहीं, ईद पर्व को लेकर दिल्ली-बिजनौर, कोटद्वार मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। आगे भी यात्रियों को देखते हुए व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें