फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जल गया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराए ट्रक में लगी आग
विज्ञापन

बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय चने की दाल से लदे ट्रक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर दो हिस्सों में बंट गया। टंकी टूटने से बिखरे डीजल में आग लग गई, जिसने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

शामली के कांधला थाने के गांव इस्सोपुर निवासी बिलाल ट्रक चालक है। वह बृहस्पतिवार को हरियाणा से ट्रक में चने की दाल लेकर मेरठ जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिटावदा गांव के पास सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर टूट गया। इस दौरान ट्रक की डीजल टंकी टूट गई। गर्म इंजन में डीजल की बौछार लगने से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू धू कर जलने लगा। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड को दी। बिटावदा के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी, बालू और पानी से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। फायर ब्रिगेड आने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। घटना में ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों के चालकों में से किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें