खतौली। भारतीय योग संस्थान की ओर से एक जून से 21 जून तक योग शिविर का आयोजन केके जैन पब्लिक स्कूल और योगाश्रम बड़ा बाजार में किया गया। शिविर के समापन समारोह में 97 छात्र और छात्राओं को प्रमाण पत्र तेजेंद्र भाटिया और प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन ने वितरित किए। मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक वैभव कुमार जैन ने बताया कि स्कूल में कक्षा 12 की देहरादून विद्यालय की छात्रा उर्वशी बागड़ी पुत्री मनोज बागड़ी जो जन्म से नेत्रहीन है। इस छात्रा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अपने भाषण से सभी साधकों को मंत्रमुग्ध किया। योग में छात्रा हिमांशी और लिखित परीक्षा में रिया वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका स्वाती को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरी अग्रवाल शिविर की मुख्य निर्देशिका रहीं। शशी गुप्ता, एके सिन्हा, श्रीपाल आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन वाशु नेगी और राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।