फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी को ईओ का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में ईओ अजीत सिंह के कार्यमुक्त होने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी को चार्ज दिया गया है। चर्चा यह है कि बाहर से कोई ईओ यहां आना नहीं चाहता है। मौजूदा हालात में पालिका में जिस तरह की मारामारी मची है, ऐसे में कोई खुद को नहीं फंसाना चाहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका में 19 करोड़ के टेंडर प्रतिदिन एक नया गुल खिला रहे हैं। अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिलाने के लिए नेता किसी भी चाल से पीछे नहीं हट रहे हैं। राज्य वित्त आदि के 19 करोड़ पर सबकी नजर है। नेताओं से लेकर अफसर तक गिद्ध दृष्टि गड़ाए हुए हैं। चेयरमैन के अधिकार सीज कराने के बाद ईओ अजीत सिंह को भी किनारे कर दिया गया। नेताओं की सत्ता और शासन में हनक साफ दिखाई दे रही है। ईओ अजीत सिंह का कार्यमुक्त कराने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी को ईओ का कार्यभार सौंपा गया है। कई जनप्रतिनिधियों का पालिका में सीधा हस्तक्षेप है, ऐसे हालात में यह नहीं लग रहा है कि राठी लंबे समय तक कार्य कर पाएंगे। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पालिका की राजनीति में आगे क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें