मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति में मंगलवार को 10 दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा मेले का शुभारंभ हुआ। 119 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर 17 का ही निस्तारण किया गया।
मेले का शुभारंभ समिति अध्यक्ष विनोद कुमार भाटी ने किया। 25 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में गन्ना किसानों की सट्टा, सर्वे, क्षेत्रफल, प्रजाति और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर समिति अध्यक्ष विनोद कुमार भाटी ने किसानों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर अपने गन्ना सट्टे से संबंधित अभिलेखों की जांच कराएं और किसी भी त्रुटि का समय से संशोधन करा लें। कार्यक्रम में समिति बोर्ड के सदस्य, गन्ना पर्यवेक्षक, कर्मचारी और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। संवाद