किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और संगठन पदाधिकारी आगामी धरने के लिए किसानों के बीच जनसंपर
माछरा। भारतीय किसान संघ द्वारा 21 सितंबर को चौधरी चरण सिंह पार्क कलेक्ट्रेट मेरठ पर किसानों की समस्याओं को लेकर होेने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन ने ताकत झोंक दी है।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि धरना प्रदर्शन में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। धरने प्रदर्शन में किसान को मिलने वाली सम्मान निधि की राशि 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये प्रतिवर्ष करने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने सहित कई मांगें उठाई जाएंगी। बिजली बिलों को पूरी तरह से माफ किया जाए आदि किसान के हित में मांगें रखी जाएंगी। इस दौरान जनसंपर्क में बीकेएस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, मोनू त्यागी, लोमश त्यागी, अवधेश, रमेशचंद भाटी, वीरेंद्र कुमार, महेश भाटी आदि रहे।