जिले में 17 नए संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को कोरोना संक्रमण के केवल 17 मरीज ही सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 63 मरीजों को ठीक होने के कारण डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके चलते जनपद में कुल मरीजों का आंकड़ा घटकर 562 रह गया है।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि जनपद में रविवार को कुल 1492 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से मात्र 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। उन्हें कोरोना संबंधी मेडिकल किट देकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं, जनपद में पिछले 24 घंटे की अवधि में 63 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस अवधि में जनपद में एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा छह सौ से नीचे आकर महज 562 ही रह गया है।