फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलकर्मियों ने चालकों के साथ मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलकर्मियों ने चालकों के साथ मारपीट की
विज्ञापन

मंसूरपुर। डिस्टलरी की बाउंड्री वॉल के बाहर पौधों में पानी दे रहे एक टैंकर चालक तथा डिस्टलरी में फ्लाई एस की ट्रॉली लेकर जा रहे चालक के साथ होटल कर्मचारियों ने मारपीट की। ट्रैक्टर की चाबी छीनने तथा मारपीट करने पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर विरोध प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर मालिक ने होटल कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मंसूरपुर डिस्टलरी के ठेकेदार प्रियांशु निवासी भैंसी का ट्रैक्टर चालक डिस्टलरी बाउंड्री वॉल के बाहर दूसरे गेट से होकर डिस्टलरी में फ्लाई ऐश की ट्रॉली लेकर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने उसके साथ गाली गलौज करके यह कहते हुए ट्रैक्टर की चाबी छीन ली कि तुम प्रदूषण फैला रहे हो। पौधों में टैंकर से पानी दे रहे टैंकर चालक के साथ भी मारपीट करते हुए चाबी छीन ली। होटल के कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों को कॉल कर बुलाने के बाद चालकों को पुलिस को सौंप दिया, जिन्हें थाने ले जाया गया। उधर, जब ट्रैक्टर मालिक प्रियांशु निवासी भैंसी को पता चला तो उसने इसकी जानकारी भाकियू नेता राजू अहलावत को दी। राजू अहलावत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंसूरपुर थाने में पहुंच गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि थाना पुलिस कप्तान के निर्देश पर चल रहा है या होटल मालिकों के। होटल के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी और उसे ही पकड़ कर थाने ले आए। हालांकि पुलिस को जब यह पता चला कि ट्रैक्टर गांव भैंसी का है तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं के थाने के पहुंचने से पहले ही उन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन

क्या बोले थानेदार
मंसूरपुर थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह का कहना है कि टैंकर में साफ पानी था कोई प्रदूषित पानी नहीं था। होटल कर्मचारियों को यदि किसी से कोई शिकायत है तो उन्हें पुलिस तथा संबंधित विभाग को सूचना देनी चाहिए। अपने आप उन्हें किसी के साथ गाली गलौज करने का अधिकार नहीं है। ट्रैक्टर मालिक की ओर से होटल के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर आ गई है।
विज्ञापन

पौधो में स्वच्छ पानी दिया जाता है
डिस्टलरी के जीएम प्रशासन सुनील जैन का कहना है कि पौधों में प्रदूषित पानी देने का सवाल ही पैदा नहीं होता, हर रोज पौधों में साफ पानी दिया जाता है। होटल मालिक फैक्ट्री को बदनाम करने में लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें