फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलियों के लिए 164 सिंबल की सूची अपलोड 

Thu, 26 Jan 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
इस बार ये भी हैं चिह्न।
विज्ञापन
पहले चरण के लिए 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में लगा है। 27 जनवरी को नाम वापसी के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। इस बार बड़े दिलचस्प चुनावी चिन्ह चुनाव आयोग ने अपलोड किए हैं। उम्मीदवारों के हिस्से में भिंडी, बल्ला, बल्लेबाज, दूरबीन के अलावा साइकिल पंप भी चुनावी चिन्ह में शामिल है। जिन्हें निर्दलीय प्रत्याशियों को आवंटित किया जाएगा।       
विज्ञापन


वेस्ट में 15 जिलों में पहले राउंड में मतदान होगा। इसके लिए 11 फरवरी को वोटर पोलिंग बूथ पर अपने मत का प्रयोग करेंगे। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के लिए वोटरों को आकर्षित करना मुश्किल नहीं है,  लेकिन निर्दलीय प्रत्याशियों के सामने वोटरों के बीच बात पहुंचाना और अपने चुनाव चिन्ह को बताना होता है, ताकि वोटर उनकी ओर आकर्षित हो सके। निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल के आवंटन के लिए चुनाव आयोग ने 164 चुनाव चिन्हों की सूची अपलोड की है। इनमें से ही निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। खास यह है कि इस बार अनोखे चिन्ह हैं।

आयोग ने फल, सब्जी के साथ दैनिक वस्तुओं के नाम पर चुनाव चिन्ह दिए हैं। इनमें साइकिल पंप, दूरबीन, ईंटे, बिस्कुट, डबल रोटी, मोमबत्ती, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, मटर, नाशपाती, फूलगोभी, मूंगफली, दाव, हारमोनियम, कुंडी, भिंडी, डीजल, पेट्रोल पंप, बिजली का खंभा, एक्सटेंशन बोर्ड, बांसुरी, माइक के अलावा भी चारपाई, कुआं, खिड़की, बल्ला, बल्लेबाज, झूला, मेज, तकिया, फोन चार्जर, खाने की थाली आदि चुनाव चिन्ह इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों की शान बढ़ाएंगे। जनपद की छह विधानसभाओं में 37 निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें