भगवान महावीर के आदर्शों पर चलने का आह्वान
शाहपुर। कस्बे में महावीर जयंती व राष्ट्र सन्त आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज के 32 वें दीक्षा दिवस पर सकल जैन समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में बनी झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही।
कस्बे में महावीर जयंती व आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज का 32 वां दीक्षा दिवस मनाया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्वर्ण रथ पर श्रीजी की मूर्ति को बालेश जैन, पुनीत जैन लेकर बैठे, जबकि रथ के सारथी सागरमल नवीन जैन, सौधर्म इंद्र विनय जैन व सुशील जैन तथा कुबेर प्रमोद जैन नितिन जैन बने। इसके अलावा आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण मास्टर अनुज जैन ने किया और महाआरती रविन्द्र जैन ने की । ऐरावत हाथी पर अमित जैन सवार हुए। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान महावीर व आचार्य श्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया । शोभायात्रा मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्यमार्गों से होती हुई नेमिनाथ जिनालय पहुंची। जहां से वापस शांतिनाथ जिनालय पर सम्पन्न हुई, वहां श्रीजी का अभिषेक किया गया । शोभायात्रा का जैन समाज के लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया । झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन , महामंत्री सतीश जैन , राकेश जैन , अरविंद जैन , ललित जैन , राजभूषण जैन , मनोज जैन , उमंग जैन , अमित जैन , ऋषभ जैन , विक्की जैन , पारस जैन , आगम जैन , अभिषेक जैन , नमन जैन , पीयूष जैन आदि का सहयोग रहा।