फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले का करारा जवाब दे भारत : माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले का करारा जवाब दे भारत : माजरा
विज्ञापन

देवबंद। गुर्जर समाज के लोगों ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से इसका करारा जवाब देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ हैं न कि किसी वर्ग विशेष के।
विज्ञापन

सोमवार को मिरगपुर में गुर्जर समाज की बैठक में पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, बसपा के विधानसभा प्रभारी चौधरी नवीन खटाना और गुर्जर समाज भाईचारा समिति के मंडल संयोजक चौधरी विनोद पंवार ने कहा कि भाजपा ने गुर्जरों को कोई सम्मान नहीं दिया। बल्कि बसपा मुखिया मायावती ने अपने शासनकाल में गुर्जर समाज से कई मंत्री बनाकर सम्मान दिया। बसपा ने किसान मजदूर का हक सुरक्षित रखा। इसलिए सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर चल रही बसपा के गठबंधन को गुर्जर समाज समर्थन देगा। सभा में चौधरी रफल सिंह, धर्मपाल सिंह, बिजेंद्र ठेकेदार, सुरेश राठी, चौधरी सुरेंद्र, शिवकुमार, ऋषिपाल, चौधरी निरंकार, अमित, पंकज, मनोज, उदयवीर, सज्जन सिंह, नहार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें